फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघरों में भरा पानी, बती रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीघरों में भरा पानी, बत्ती रही गुल
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में बारिश से बिजलीघर भी जलमग्न हो गए। करीब 70 विद्युत सब स्टेशनों में पानी भर गया। इसके साथ ही छतों से भी पानी टपकने के कारण हादसे के डर से विद्युत निगम के अधिकारियों को सप्लाई बंद करानी पड़ी। इस कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही हैं।
विज्ञापन

शहर और देहात क्षेत्रों की बिजली गुल रही। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता जीसी झा के मुताबिक देहात क्षेत्र में 50 और शहर में 20 बिजली घरों में बरसात का पानी भर गया है। जर्जर हालत में हो चुके बिजली घरों की छतों से भी पानी टपक रहा है। जिससे वहां रखे के बिजली के उपकरण से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक देहात और शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए जब बारिश रुकी तो अधिकारियों ने बिजलीघरों से पानी निकलवाना शुरू करा दिया। इसके साथ ही बिजलीघरों की छतों से तिरपाल से ढका जा रहा है ताकि बारिश में पानी न टपके और विद्युत आपूर्ति पर भी कोई असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें