सहारनपुर। ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव ललित पोपली ने कहा कि ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल जारी है, लेकिन कांवड़ यात्रा में आवश्यक वस्तुओं की जरूरत को देखते हुए सहारनपुर के 70 किलोमीटर के दायरे में लोकल बुकिंग एवं डिलीवरी खोलने का निर्णय लिया गया है।
शुक्रवार को टीपी नगर स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में ललित पोपली ने कहा कि कांवड़ महोत्सव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। चौधरी महेन्द्र सिंह गुर्जर एवं चौधरी राजपाल सिंह वर्मा ने कहा कि हड़ताल के चलते बाजारों में सामान की आपूर्ति नहीं हो रही है। यदि केन्द्र सरकार हालात को नहीं संभालती है तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रित चावला ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से हड़ताल खुलवाए जाने के संबंध में आठवें दिन भी कोई पहल नजर नहीं आई। अध्यक्षता करते हुए सरदार दीदार सिंह सेठी ने कहा कि हमारी हड़ताल जारी रहेगी। विक्रांत सैनी, मुकेश दत्ता, सरदार गुरदीप सिंह बाबा, संयम कक्कड़, बलदेवराज पोपली, रमन पोपली, टिंकू, राजेश दुआ, निशा साहनी, पंकज हरजाई, मोहित हरजाई, अरविंद वोहरा, सरदार तेजपाल सिंह, मोहम्मद शाहरूख, सरदार बलजीत सिंह, सरदार जोगिन्द्र सिंह ठकराल, अमन मोंगा, सरदार रणजीत सिंह, राकेश गांधी, राजकुमार भाटिया, सुशील नागपाल, सरदार इन्द्रजीत सिंह, जुगनू राणा, मनोज राणा, इन्द्र सिंह रावत, मौहम्मद असलम आदि रहे।