फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी आफिस में कांवड सेल गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने 28 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। डीआईजी ने शुक्रवार को रेंज स्तर पर कांवड़ सेल गठित कर दिया है।
विज्ञापन

रेंज के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली से कांवड़ियों से सबसे ज्यादा प्रभावित होते है। कांवड़ियों को सुरक्षित निकालने के साथ पुलिस के सामने कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती रहती है। इस बार 28 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होनी है। नौ अगस्त को शिवरात्रि पर शिव भक्त अपने आराध्य देव को जल अर्पित करेेंगे। डीआईजी शरद सचान ने बताया कि कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर रेंज कार्यालय में कांवड़ सेल गठित कर दिया गया, जिसका प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील को बनाया गया है। इसी सप्ताह में तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर पहले ही यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि सड़कों में कहीं गड्ढे तो नहीं है। दूसरा पुराने विवादों का संज्ञान लेकर पहले ही जरूरी कदम उठा लिए जाए, ताकि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें