फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में बिना लाइसेंस के चल रहा मेडिकल स्टोर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। ड्रग विभाग की टीम ने शुक्रवार को तलहेड़ी चुंगी स्थित बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापामारी करते हुए उसे सीज कर दिया। स्टोर से सभी दवा भी जब्त कर ली गई तथा उसके स्वामी के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर रमेश यादव के नेतृत्व में देवबंद पंहुची विभाग की टीम ने तल्हेड़ी चुंगी स्थित गणेश मेडिकल हॉल पर छापामारी करते हुए कागजातों की जांच की। लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक लाईसेंस नहीं दिखा पाया। जिस पर टीम ने मेडिकल स्टोर को सीज करते हुए वहां रखा दवाइयों को जब्त कर उसे सीज कर दिया। साथ ही कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी मेडिकल स्टोर स्वामी को पुलिस को सौंप दिया। ड्रग इंस्पेंक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। मेडिकल स्टोर बिना लाईसेंस के ही चलाया जा रहा था। बताया कि शासन के सख्त आदेशों के चलते छापामार कार्रवाई की जा रही है। वही, ड्रग विभाग की टीम की छापामारी की सूचना फैलते ही नगर के मेडिकल स्टोर संचालकों में हडकंप मच गया। कई मेडिकल स्टोर स्वामी तो अपनी दुकानों के शटर बंद कर इधर-उधर चलते बने। स्टोर स्वामी अपने परिचितों से टीम की कार्रवाई व लोकेशन के बारे में जानकारी जुटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें