फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। जनरल स्टोर दुकान में काम निपटा कर देर रात अपने घर लौट रहे दो चचेरे भाईयों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव कालूमाजरा निवासी छांगा पुत्र अशोक तथा तेजवीर पुत्र राजेश कसबा चिलकाना में दो अलग-अलग जनरल स्टोर की दुकानों पर काम करते हैं। ईद के चलते दुकानों पर देर रात तक खरीदार आते रहते हैं। बृहस्पतिवार की देर रात छांगा तथा तेजवीर दुकान का काम खत्म करके बाइक से अपने गांव कालूमाजरा आ रहे थे। थाने से कुछ आगे मंडी समिति के गेट के पास सहारनपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय तक छांगा (19) दम तोड़ चुका था। पुलिस ने युवकों के पास से मिले मोबाइल से उनके परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी तथा घायल युवक तेजवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने छांगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार शाम छांगा के शव के गांव में पहुंचने पर पूरे गांव मे कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में छांगा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें