फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद बिड़वी पर चल रहा धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। बिड़वी चीनी मिल को चलवाने व गो चरागाह की भूमि खाली कराने की मांग को लेकर मिल गेट पर चल रहा किसानों का धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को मिल चलवाने व गो चरागाह की भूमि को खाली कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि मिल को चलवाने व गो चरागाह की भूमि को खाली कराने की मांग को लेकर किसान 12 दिनों से मिल गेट पर धरना दे रहे थे। किसानों ने क्रमिक भूख हड़ताल भी की हुई थी। मंगलवार को कस्बे में हुई मुख्यमंत्री की रैली के बाद किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल तोमर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला तथा मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। इस दौरान किसानों ने एक मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को आश्वस्त किया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में बेची गई 21 चीनी मिलों जिसमें बिडवी मिल भी शामिल है की सरकार जांच करा रही है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि मिल को निगम में वापस कर आगामी सत्र में चलवाया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री ने गो चरागाह की भूमि को खाली कराने का आश्वासन भी किसानों को दिया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विधायक प्रदीप चौधरी को किसानों के बीच जाकर धरना समाप्त कराने के लिए कहा। इसके बाद प्रदीप चौधरी किसानों के बीच पहुंचे तथा किसानों का धरना व क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
किसानों ने मुख्यमंत्री व केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल तोमर का आभार जताते हुए कैराना लोकसभा के उप चुनाव के बहिष्कार का निर्णय भी वापस ले लिया। मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में किसान हित एव गो सेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी कृष्णकांत उर्फ बिट्टू नंबरदार, अमर सिंह प्रधान, अनूप सिंह, भोपाल सिंह, बिजेंद्र प्रधान, पप्पू प्रधान, अनिल कुमार आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें