फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाइशी इलाके से तेजाब फैक्ट्री हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रिहाइशी इलाके से तेजाब फैक्ट्री हटवाने की मांग
विज्ञापन


सहारनपुर। कलसिया रोड स्थित करोल बाग निवासियों ने मोहल्ले में लगी तेजाब फैक्ट्री से प्रदूषण फैलने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री को मोहल्ले से हटवाए जाने की मांग की है।
रविवार को मोहल्ला करोल बाग के लोग एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और फैक्ट्री से हो रहे प्रदूषण की शिकायत की। लोगों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री से हो रहे प्रदूषण के चलते बीमारियां फल रहीं हैं। इससे लोग परेशान हैं। आरोप है कि फैक्ट्री संचालक द्वारा लोगों को धमकाया जा रहा है। शुक्रवार शाम को फैक्ट्री संचालक ने मोहल्लेवासियों के साथ अभद्रता की। मोहल्ले के अय्यूब ने विरोध किया तो उस पर सरिया से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत खराब होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व एक दरोगा पर भी तेजाब डाल दिया गया था। आरोपी अब उन्हें जान से मारने एवं झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। इससे मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। लोगों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और रिहायशी इलाके से फैक्ट्री को हटवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नवाब अली, शाहिद राणा, भूरा, बिलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें