रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब में शूटिंग रेंज का उद्घाटन
सहारनपुर। दाबकी रोड स्थित रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब में दस मीटर की शूटिंग रेंज शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन बिग बॉस-टू के विजेता रहे आशुतोष कौशिक और डॉ. रविंद्र राणा ने संयुक्त रूप से किया। दोनों ने शूटिंग में हाथ भी आजमाए।
डॉ. रविंद्र राणा ने कहा कि शूटिंग रेंज होने का यहां के शूटर्स को बड़ा फायदा पहुंचेगा। बताया कि शूटिंग के क्षेत्र में खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है। बच्चों को इस खेल को अपनाना चाहिए। बताया कि शूटिंग रेंज में प्रशिक्षक के तौर पर जसपाल राणा शूटिंग रेज से कोच बुलाए जाएंगे। आशुतोष कौशिक ने कहा कि शूटिंग के अनेक खिलाड़ियों ने देश का नाम दुनिया में मशहूर किया है और आज वह उच्च पदों पर आसीन हैं। कार्यक्रम में नेशनल शूटर विकास चौधरी, अदनान जफर, शिराज खान, मो. याकूब, अमित पुंडीर, शाहनवाज, मो. शाहिद, इशान, मो. अफजल, शेखर, प्रज्ज्वल, शौर्य, डॉ. जैडए जफर, डॉ. प्रदीप अनेजा, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. खन्ना आदि मौजूद रहे।