फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती
विज्ञापन

देवबंद। सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें अधिवक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बार रूम में कार्यक्रम में अधिवक्ता धर्मपाल त्यागी ने कहा कि महाराणा प्रताप सर्व समाज के आदर्श हैं। जिन्होंने वीरता के साथ युद्ध लड़ा, लेकिन अपने स्वाभिमान और राष्ट्र के साथ समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि घर की फूट के कारण ही महाराणा प्रताप को ज्यादा संघर्ष करना पड़ा था। समय सिंह पुंडीर और राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज को महाराणा प्रताप के पद्चिंहों पर चलकर सर्वसमाज की रक्षा करनी चाहिए। अब्दुल हादी खां, भूदत्त शर्मा, गुलशन राय, रामप्रताप सिंह, विक्रमवीर सिंह, सुरेशचंद त्यागी, नरेंद्र शर्मा, कर्म सिंह पुंडीर आदि ने भी विचार रखे। अधिवक्ताओं ने महाराणा प्रताप को सर्वसमाज का आदर्श बताया। संचालन कर रहे संयोजक सुरेंद्र पाल सिंह ने लोगों से क्षेत्र में शांति व सद्भाव कायम करने का आह्वान किया। इस मौके पर मंसूर अनवर, कुशलपाल, रविंद्र पुंडीर, मुकेश त्यागी, नरपत सिंह, तुषार चौहान, अमित धीमान, रामपाल सिंह, कुलदीप सिंह, मनोज सिंघल, प्रेम कुमार, बृजपाल सिंह, सुशील सैनी, कुलदीप सैनी आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें