सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों के सम्मान में बृहस्पतिवार को समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. केके शर्मा, विजय बहादुर, विनोद कुमार, रामेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, सुरेशचंद्र सैनी, डॉ. बाबूराम शास्त्री, डॉ. आशुतोष तिवारी, सुशील कुमार शर्मा को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी, डीआईओएस आरके तिवारी, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को बधाई दी। इस मौके पर कुलभूषण जैन, सुधीर चौहान, कृपाल सिंह राठौर, डॉ. संजय जैन, शमीम फारुकी, डॉ. संतरपाल, धर्मेंद्र कुमार, श्याम सिंह सैनी, श्याम सिंह गुर्जर, सुरेंद्र चौहान, दीपक श्रीवास्तव, धर्मपाल यादव, सरिता, नाथीराम कांबोज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो