फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर नपेंगे एडीएओ पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर मुख्य विकास अधिकारी ने चार एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ ने लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित सभागार में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन और जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने ग्राम पंचायतों के सचिवों और एडीओ की बैठक ली। खुले में शौच से मुक्त कराए गए 100 और गांवों की घोषणा की। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि जिले में अब तक 630 गांव ओडीएफ बन चुके हैं। शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर एडीओ सरसावा, मुजफ्फराबाद, साढ़ौली कदीम और नागल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य के अनुरूप शौचालय निर्माण पूराकर जनपद को ओडीएफ घोषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें