फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी कालोनी के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी कालोनी में जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन

देवबंद। लालवाला रोड स्थित गांधी कालोनी के लोग नारकीय जीने को मजबूर हैं। यहां सड़कों पर जलभराव से होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, फोरलेन निर्माण के कारण घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण नालियां ब्लाक होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है।
गांधी कालोनी निवासी पंडित सतेंद्र शर्मा, सोनू लाला, विशेष शर्मा, सुल्तान सिंह, जोगेंद्र सिंह, केश, सोम सैनी, राजू और विकास कुमार ने बताया कि लालवाला रोड़ पर कई स्कूल पड़ते हैं। इसके अलावा बैंक भी हैं। लेकिन सड़क पर जलभराव होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर फोरलेन का निर्माण होने के कारण घरों से निकलने वाले गंदे पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण गंदा पानी गलियों की सड़कों पर फैल जाता है। दूसरे सड़क पर गंदगी का अंबार है। इसकी सफाई नहीं होने से भीषण गर्मी के इस मौसम में मच्छरों का जबरदस्त आतंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका और प्रशासन के अधिकारियों को भी हालात से अवगत कराया गया। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि यदि अधिकारियों से इस समस्या से निजात नहीं दिलवाई तो कालोनी के लोग आंदोलन को मजबूर होंगे। उधर, नगरपालिका के चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी ने बताया कि गांधी कालोनी नगरपालिका क्षेत्र में नहीं आती है। वह लालवाला ग्राम पंचायत में है। इस कारण नगरपालिका वहां पर विकास कार्य नहीं करवा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें