फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी की बयानबाजी से क्षत्रिय समाज में भारी आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
भीम आर्मी की बयानबाजी से क्षत्रिय समाज में आक्रोश
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा गोवंश प्रकोष्ठ के नगर संयोजक चौधरी संजय रोड ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती के बारे में भीम आर्मी जो अनर्गल बयानबाजी कर रही है, वह बिल्कुल गलत है। भीम आर्मी द्वारा की जा रही बयानबाजी को लेकर क्षत्रिय समाज में ारोष है
विज्ञापन

शनिवार को दिवालहेड़ी गांव में बैठक में उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज के लिए कई लड़ाई लड़ी। लेकिन मुगलों के सामने झुके नहीं। इसलिए समस्त हिंदू समाज को उनकी जयंती धूमधाम से मनानी चाहिए। चेतावनी दी कि भीम आर्मी के लोग किसी उकसावे की कोशिश न करें अन्यथा समस्त क्षत्रिय समाज एकजुट होकर भीम आर्मी के खिलाफ मोर्चा खोल देगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण क्षत्रिय समाज जनपद में शांति व्यवस्था का पक्षधर है। इसलिए भीम आर्मी के लोगों से संयम व शांति की अपील करते हैं। इस मौके पर राजकृष्ण प्रधान, रवि कुमार, जौनी, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें