सहारनपुर। मौसम के बिगड़ते मिजाज ने किसानों की टेंशन को बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार शाम को आई आंधी और हल्की बारिश ने गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग में लगे किसानों की पेशानी पर पसीना ला दिया है। शहर में आंधी ने कई स्थानों होर्डिंग को गिरा दिया। हालांकि किसी बडे़ नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग में जुटे किसानों की टेंशन मौसम के बदलते मिजाज ने बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार शाम को आई आंधी और कुछ क्षेत्र में हुई हल्की बारिश ने गेहूं कटाई और उसकी थ्रेसिंग पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले सप्ताह भी जिले के कई इलाकों में ह ई बूंदाबांदी से कटाई प्रभावित हुई थी। इसके चलते गन्ना बुआई से लेकर अन्य कृषि कार्य पछेते होते जा रहे हैं। तेज हवा ने ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बिजली आपूर्ति को प्रभावित किया है। इसके चलते गन्ना बुआई में लगे किसानों को परेशानी का सामना करना पडेगा। हालांकि इस आंधी से गेहूं और आम की बागों में किसी बडे नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। शहर में आई आंधी से कई स्थानों पर होर्डिंग नीचे गिर गए, लेकिन मौसम में मिजाज में बार बार आ रहे बदलाव ने किसानों के माथे पर पसीना ला दिया है।