नागल (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव शिवपुर में भैयसिंह मंदिर प्रांगण में गुजर समाज की सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें समाज में फैली कुरीतियों और बुराईयों पर चर्चा की गई।
पंचायत में खाप के मुखियाओं ने समाज में बढ़ते दहेज प्रदर्शन को रोकने, शादी में जरूरत से ज्यादा कपड़ों के लेनदेन पर पाबंदी, मिलाई रस्म में रुपये के लेनदेन को कम करने, शराब खोरी और डीजे पर रोक लगाने की बात कही। चौ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि बारात में कोई भी बराती शराब का सेवन नहीं करेगा। एक समान मिलाई की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी दूल्हे और उसके पिता की होगी। वक्ताओं ने लड़की की शिक्षा पर जोर दिया, जिससे कि वे शिक्षित होकर अपने परिवार की दिशा और दशा में सुधार कर सकें। पंचायत में दर्जनों गांव के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। इसमें मुख्य रूप से मुकेश चौधरी, परविंद्र, संदीप खारी, विजेंद्र जंधेडी, बोबी, छोया, कृष्णकांत, अभय ढकदेई, अमित सलेमपुर, राहुल, राजबीर, सेठपाल पंवार, कर्ण सिंह, रुचिन, रविंद्र कंवर पाल, सतीश प्रधान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी बीरबल सिंह और संचालन अमित गुर्जर ने किया।