फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास पर बैठे सांसद से डिप्टी सीएम ने की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संसद में विपक्ष के रवैये को लेकर सांसद राघव लखनपाल शर्मा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ एक दिन के उपवास पर हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर बैठे।
विज्ञापन

सहारनपुर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामलीला मैदान पर पहुंचकर सांसद से मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में अनेक राजनीतिक दल देश के विकास को अवरुद्ध करने का काम कर रहे हैं। इसी षड़यंत्र के तहत एक माह तक संसद को बाधित करने का कार्य किया गया। इसी षड़यंत्र से जनता को अवगत कराने के लिए देशभर में भाजपा सांसद अपने-अपने क्षेत्र में एक दिन उपवास पर रहे। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि पिछले चार वर्षों में देश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ा है। इससे विपक्षी दलों को घबराहट हो रही है, जिस कारण आज संपूर्ण विपक्ष एकजुट होकर संसद के कार्य को बाधित कर रहा है। उपवास के माध्यम से हमने ऐसे लोगों की पोल खोलने का काम किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, विधायक ब्रिजेश सिंह, देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी, मेयर संजीव वालिया, सांसद प्रतिनिधि अमित वर्मा, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, एम. आजाद अंसारी, अजीत राणा, सोनेंद्र राणा, सुशील, शशी त्यागी, संदीप रावत, राजकुमार, नरेश धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें