फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में भी कराए जाएंगे रणजी ट्राफी के मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में जल्द ही सुरेश रैना को चौके और छक्के जड़ते तथा भुवनेश्वर कुमार को गेंदबाजी करते देखेंगे। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के अधिकारियों ने यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के आग्रह पर ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान का चयन रणजी मैचों के लिए किया है। जल्द ही विशेषज्ञों के द्वारा मैदान को तैयार किया जाएगा। अगले सत्र से रणजी मैच कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

बीसीसीआई और यूपीसीए में कार्यरत तथा आईपीएल के मैनेजर अकरम सैफी ने पिछले वर्ष बीसीसीआई के अधिकारियों के सामने रणजी ट्रॉफी के मैच सहारनपुर में भी कराने की मांग रखी थी। उन्होंने अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान का प्रस्ताव बीसीसीआई अधिकारियों के सामने रखा था। उनकी मांग पर पिछले दिनों बीसीसीआई और यूपीसीए की संयुक्त टीम ने मैदान का दौरा किया था। संयुक्त टीम ने मैदान की पैमाइश भी कराई थी। मैदान बीसीसीआई के मानकों पर खरा उतरा था। साथ ही अधिकारियों ने मैदान में सुधार की गुंजाइश जताई थी। इसके बाद पिच क्यूरेटर ने भी मैदान का दौरा कर हरी झंडी दी थी। अब यूपीसीए अगले सत्र से ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर रणजी मैच कराने की तैयारी में है।
----------------------------------
खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म देना उद्देश्य : सैफी
अकरम सैफी ने बताया कि रणजी मैचों के लिए मैदान का चयन हो चुका है। मगर मैदान पर कुछ काम कराए जाने अभी बाकी हैं, जिन पर जल्द ही काम शुरू होगा। हम ट्रायल के तौर पर पहले प्रदेश स्तरीय अंडर-19 टीम के मैच कराएंगे। उसके बाद रणजी मैच कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेरठ में रणजी मैच कई साल से हो रहे हैं। रणजी मैच होने के बाद मेरठ की क्रिकेट में एकदम से बूम आया, जिसने देश को भुवनेश्वर जैसे अनेक खिलाड़ी दिए। सहारनपुर में रणजी मैच होंगे तो यहां के नवोदित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपने सामने खेलता देख प्रोत्साहित होंगे। हमारा मकसद नवोदित क्रिकेटर्स में जोश भरकर उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है।
विज्ञापन

-----------------------------------
राजीव शुक्ला का सहारनपुर से है गहरा नाता
अकरम सैफी मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। चूंकि वह आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला के बेहद करीबी हैं। ऐसे में वह क्रिकेट मैचों के साथ ही अपने निजी मौकों पर भी अनेक बार राजीव शुक्ला को सहारनपुर बुला चुके हैं। पिछले वर्ष जब राजीव शुक्ला सहारनपुर पहुंचे थे तो उन्होंने भी क्रिकेट के क्षेत्र में सहारनपुर को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था।
-------------------------------------
ज्ञानकलश स्कूल के मैदान का इस्तेमाल रणजी मैचों के लिए होगा। इसे लेकर हमारा यूपीसीए के साथ करार भी हो चुका है। इसके अलावा मैदान पर क्रिकेट की एकेडमी भी खोली जाएगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

संजय गर्ग, नगर विधायक एवं संस्थापक अध्यक्ष ज्ञानकलश स्कूल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें