विकास खंडों पर तालाबंदी कर जताया विरोध
सहारनपुर। जनपद के समस्त विकास खंडों में प्रादेशिक विकास सेवा संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कार्य बहिष्कार कर तालाबंदी की गई। आजमगढ़ में खंड विकास अधिकारी से की गई अभद्रता को लेकर कर्मचारियों में रोष है।
जिले के समस्त विकास खंडों में कार्यरत खंड विकास अधिकारियों, महापरिषद के सभी घटक दलों के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। आजमगढ़ में एक अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता के साथ की गई अभद्रता और मारपीट के विरोध में कार्य बहिष्कार किया गया। विकास खंड़ बलियाखेड़ी में डीडीओ मंशाराम यादव नेतृत्व में धरना दिया गया। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, एडीओ सत्यपाल, लेखाकार रविंद्र, कंप्यूटर ऑपरेटर नितिन, आदेश ,नाजिम, उपेंद्र, मीनल शर्मा, योगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।