फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के हित के लिए काम कर रही भाजपा सरकारें: अंसारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दलितों के साथ-साथ सर्वसमाज का उत्थान कर रही है। भाजपा सरकारों ने भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर को जितना सम्मान दिया है, उतना किसी पार्टी ने नहीं दिया। केंद्र सरकार ने भीम एप समेत कई अन्य विकास योजनाएं विशेष रूप से दलितों के हित में लागू की हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती वोट बैंक की राजनीति करती हैं। आरक्षण को लेकर दलितों में भ्रम फैलाकर दलितों को साधने का काम रही हैं। भारत बंद के दौरान जो हिंसक घटनाएं हुई हैं, उनमें अप्रत्यक्ष रूप से बसपा, सपा और कांग्रेस का हाथ है। भाजपा सरकार किसी भी स्थिति में आरक्षण को समाप्त नहीं होने देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें