फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीआईडी की टीम ने नगर के प्रमुख चिकित्सक से पूछताछ कर बयान लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दिव्यांग विद्युत संविदाकर्मी विनीत मित्तल की मौत के मामले में जांच करने देवबंद पहुंची सीबीसीआईडी की टीम ने मंगलवार को एक प्रमुख चिकित्सक के बयान दर्ज किए हैं। सीबीसीआईडी के एडीजी डा. सतेंद्र कौल ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

सीबीसीआईडी के एडीजी सतेंद्र कौल के नेतृत्व में टीम मंगलवार की सुबह रेलवे रोड स्थित एक प्रमुख चिकित्सक के नर्सिंग होम पर पहुंची। जहां चिकित्सक से घंटों पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए। सूत्रों की माने तो टीम ने चिकित्सक से विनीत मित्तल को अस्पताल में लाए जाने के दौरान परेशानी तथा उपचार संबंधी पूछताछ की है। इसके बाद टीम ने विद्युत निगम के कई कर्मचारियों से भी अलग-अलग पूछताछ की। एडीजी सतेंद्र कौल ने बताया कि लगभग सभी लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। इसकी रिपोर्ट शीघ्र ही शासन को सौंप दी जाएगी। बता दें कि सहारनपुर विधायक संजय गर्ग ने इस मामले को विधानसभा में उठाया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने इस प्रकरण को सीबीसीआईडी के हवाले कर जल्द जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। गौरतलब है कि एक्सईएन कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद कार्य करने वाले मोहल्ला पत्थर का कुआं निवासी दिव्यांग संविदाकर्मी विनीत मित्तल की पांच फरवरी को अचानक हालत बिगड़ गई थी। जिसे नगर के एक प्राइवेट चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक विनीत की बहन अलका अग्रवाल ने एक्सईएन पर भाई को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें