सहारनपुर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में निर्दोष लोगों को जेल में डाला जा रहा है। देश में अल्पसंख्यक और दलित विरोधी लहर चल रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बुद्ध विहार अंबेडकर पुर में आयोजित बैठक में आरपी सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यकों और दलितों के अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है। दलित-मुस्लिम कर्मचारियों को टारगेट कर उत्पीड़न किया जा रहा है। सत्ता में बैठे आरक्षित वर्ग के सांसद और विधायक इस विषय पर नहीं बोल रहे हैं, जिस कारण सरकार अपनी मनमानी कर रही है। सहारनपुर में निर्दोष होते हुए भी भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर को जेल में डाल दिया गया और जिन लोगों ने एक फिल्म के विरोध में हंगामा तथा तोड़फोड़ की थी। सरकार उन्हें सम्मानित करने का काम कर रही है। उन्होंने दलितों और मुस्लिमों से अपने हितों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। सीता राम मौर्य, सुलेखचंद्र, प्रदीप, रणधीर सिंह, सुमित कुमार, अनुज कुमार, इसम सिंह, अक्षय बौद्ध, विनोद कामली, राममेहर जयंत, प्रवेश कुमार, तेजपाल सिंह, अमन कुमार, डा. दीपक कुमार, राजकुमार, सन्नी, मनोज कुमार, सोम सिंह, राजपाल, सत्य प्रकाश, रीता रानी, मेहर सिंह मौजूद रहे।