फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षकों को दिए पेंशन पुनरीक्षण के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षकों की पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से एसडी इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सेवानिवृत्त शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लेकर पेंशन पुनरीक्षण संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन

चकराता रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र पंवार ने की। बड़ी संख्या में पहुंचे सेवानिवृत्त शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को जिला मंत्री अनिल शर्मा ने पेंशन के पुनरीक्षण संबंधी जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों से सेवानिवृत्त शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की पेंशन संबंधी समस्या का निराकरण कराने की अपील की। कहा कि यह संगठन का दायित्व बनता है कि वह पूर्व की तरह सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ खड़ा रहे। कार्यशाला को एमएलसी ने भी संबोधित किया। इस दौरान हरिपाल सिंह, अभ्भन सिंह, बृजमोहन द्विवेदी, मनीष जायसवाल, धर्मेंद्र शर्मा, रमेश पंवार, राजेश्वर, ऋषिपाल सिंह, वसीम किरमानी, सत्यपाल सिंह, राज सिंह पुंडीर, वेदपाल सिंह, नंदकिशोर, ब्रह्मसिंह, मोतीराम, छम्मी शर्मा, महेंद्रपाल, रणवीर सिंह, शीशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें