समूह प्रस्तुति में गुरु रामराय स्कूल प्रथम
देवबंद। भारत विकास परिषद (मेन शाखा) की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुए समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।
मंगलौर चौकी स्थित बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम का शुभारंभ रकम सिंह राणा ने फीता काटकर किया। अजय गांधी और सरदार बालेंद्र सिंह ने सांस्कृतिक श्रृंखला की शुरूआत कराई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को सराहा।
समूह प्रस्तुति में गुरु रामराय स्कूल प्रथम, मेपल्स एकेडमी द्वितीय और परिषदीय विद्यालय फतेहपुर तृतीय स्थान पर रहा। एकल प्रस्तुति में कन्हैया विष्णु मेमोरियल प्रथम, दून हिल्स एकेडमी द्वितीय और मेपल्स एकेडमी तृतीय स्थान पर रहा। भाविप के प्रांत पदाधिकारी अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश और नवीन सिंघल ने कहा कि परिषद पूरे देश में सक्रिय है तथा ऐसे कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन अरुण राणा, राजेंद्र सिंह, नितिन राणा, रविंद्र चौधरी और ईशान गौड़ ने भी प्रदर्शन की सराहना की।
जज की भूमिका में प्रीति सिंह, चंदन बाला जैन, अनुष्का जैन और श्रुति सिंघल रही। संचालन एकता शर्मा व मोनिका सिंघल ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डा. अमित वशिष्ठ, सचिव अमित सोनी, संस्थापक अध्यक्ष विवेक तायल, राजेश सिंघल, रोबिन अग्रवाल, राहुल गर्ग, अनु गोयल, प्रदीप सिंघल, आशु सिंघल, सतीश वर्मा, सतवीर चौधरी, पंकज त्यागी, ओमपाल सिंह, बिजेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, नेहा तायल आदि रहे।