फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म की उन्नति के लिए हैं हिंदू स्वाभिमान के सभी कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म की उन्नति के लिए हैं हिंदू स्वाभिमान के सभी कार्य
विज्ञापन

देवबंद। हिंदू स्वाभिमान संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने कहा कि हिंदू स्वाभिमान के सभी कार्य धर्म की उन्नति के लिए हैं। इसमें लव जेहाद, गोकशी, धार्मिक केंद्रों पर अवैध कब्जे और धर्मांतरण जैसे कार्यों पर रोक लगाने के लिए पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला लहसवाड़ा स्थित बाल गिरी मंदिर में बैठक में अभिषेक त्यागी ने पुलिस प्रशासन से श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर तक रास्ते में खड़े होने वाले असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। मेला ग्राउंड में लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं लेकिन प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में एसडीएम को जल्द ही ज्ञापन दिया जाएगा। यदि तब भी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन इस कार्य को स्वयं करेगा। जिला संयोजक मनीष त्यागी और विशाल माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और सीमा पर शहीद हुए महापुरुषों को याद करके देश पर मर मिटने के लिए संकल्प दिलाया। अध्यक्षता राजीव धीमान और संचालन हर्षित वर्मा ने किया। इस मौके पर सचिन वाल्मीकि, रजत गर्ग, सुमित सैनी, संजीव सैनी, अनिकेत, मुकुल त्यागी, अनमोल अजमानी, मोहित, उद्देश्य चौधरी, अंकित माहेश्वरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें