फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को गिरफ्तारी देने का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्व युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राणा ने पद्मावत फिल्म की रिलीज किए जाने के विरोध में 27 जनवरी को राजपूत समाज के युवाओं के साथ गिरफ्तारी देने का एलान किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को कुणाल राणा विजय टॉकीज पर विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने पुलिस के सामने चेतावनी दी कि फिल्म को सहारनपुर में रिलीज किया गया तो हिंदू समाज के युवा विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि वह यहां पर गिरफ्तारी देने के लिए आए हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पद्मावत फिल्म का सिनेमाघरों में प्रदर्शन का पुरजोर विरोध किया जाएगा। शनिवार को वह फिर से हिंदू युवाओं के साथ प्रदर्शन करने के लिए यहां पर पहुंचेंगे और साथियों के साथ गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें