फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फीडर फुंकने से 35 गांवों की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। 33/11 विद्युत घर पर ग्रामीण क्षेत्र के तीन फीडर फुंकने से चार दिनों से 35 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। इसे लेकर ग्रामीणों में पावर कार्पोरेशन के खिलाफ गुस्सा बना है। ग्रामीणों का कहना है कि छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं ऐसे में विद्युत सप्लाई ठप होने से उन्हें बड़ी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान बिजलीघर पर पांच एमवीए और दस एमवीए से जुड़े तीन फीडर गांव भांकला, मुंडीखेडी व इस्ट तकनीकी खराबी आने से फुंक गए है। इस कारण जंधेड़ा, नंदपुर, खटकाहेड़ी, मनानी, मोहनपुर गाड़ा, तेलीपुरा, नाजिरपुरा, मुंडीखेड़ी, चर्रोह, चकवाली, कालाहेड़ी, शिवदासपुर, लावदीपुर, अमरपुर सहित 35 गांवों की विद्युत सप्लाई ठप पड़ी है। रात में अंधेरा रहने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण धीर सिंह, राजन, राकेश, ओमपाल, संजय सिंह, विकास, महेंद्र सिंह, विजयपाल, कीरत सिंह, केहर सिंह आदि का कहना है कि छात्र-छात्राओं की परीक्षा आने वाली है। ऐसे में उन्हें तैयारी करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र ही विद्युत सप्लाई को बहाल नहीं किया गया तो वे बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस संबंध में एसडीओ संजय सिंह ने बताया कि दो दिन के भीतर फीडर ठीक कराकर विद्युत सप्लाई को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें