फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, महिला-बच्ची समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-बरला मार्ग पर कार और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बच्ची घायल हो गए। घटना में कार चालक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

बरला थानाक्षेत्र के रानी का बसेड़ा गांव निवासी मिंटू (28) रविवार को बाइक पर पत्नी सूरजमुखी और बच्ची को साथ लेकर हाशिमपुरा गांव स्थित रिश्तेदारी में आया हुआ था। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे वह वापस घर लौट रहा था। जब वह थीतकी गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से आई आल्टो कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीनों लोग घायल हो गए। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया तो तोड़ते हुए एक खेत में पलट गई। इसमें कार चालक मोहल्ला सराय पीरजादान निवासी फैसल भी घायल हो गया। इस दौरान राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मिंटू को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी सूरजमुखी, बच्ची और फैसल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि फैसल किसी को कार देने के लिए जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मिंटू के परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें