एड्स पर नियंत्रण का संदेश दिया
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बीएचएस इंटर कालेज में विधिक साक्षरता एवं एड्स जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें अधिकारियों ने लोगों को एड्स से बचाव की जानकारी दी एवं कुछ बेहद जरूरी कानूनों के बारे में बताया।
मिशन कंपाउंड स्थित बीएचएस इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक 1981-2007 में करीब 25 लाख लोगों की मृत्यु एचआईवी संक्रमण की वजह से हुई। इसकी रोकथाम के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इसके अनेक कारण भी हैं। इस्तेमाल किया हुआ ब्लेड, इंजेक्शन लगाने की सुई, इस्तेमाल किया हुआ तौलिया से बचना चाहिए। डाक्टर केपी श्रीवास्तव ने भी एड्स पर नियंत्रण के लिए जरूरी टिप्स दिए और कहा कि अगर उनके जानकारी मे कोई ऐसा मरीज आता है तो वह तुरंत सरकारी अस्पताल में सूचना दें। उन्होंने एड्स के बचाव के लिये कई महत्वपूर्ण बातें बताईं। कार्यक्रम में एफआईआर दर्ज कराने, कानूनी मदद लेने, बैंक में खाता खुलवाने सहित अन्य जानकारियां भी दी गईं। इस दौरान सुमित पंवार, मोहसीन रजा, बृजपाल सिंह एवं संजय कुमार तेजवान और कालेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन राज कुमार गुप्ता ने किया।