फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन कोई नामांकन पत्र जमा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन कोई नामांकन पत्र जमा नहीं
विज्ञापन

देवबंद। जनपद में तीसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव के लिए शनिवार से कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो गई। पहले दिन मतपत्रों की बिक्री हुई। जिसमें चेयरमैन के लिए 2 तथा सभासद के लिए 57 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में शनिवार को पालिका अध्यक्ष पद के लिए मोहल्ला लहसवाड़ा से सलीम कुरैशी और शाहबुखारी से हादी अब्दुल रऊफ उर्फ बाबू अहमद ने नामांकन पत्र खरीदे, जबकि सभासदों में अजय गांधी व अर्जुन सिंघल समेत 57 उम्मीदवार नामांकन पत्र खरीदने वालों में शामिल है। नामांकन प्रक्रिया आरंभ होते ही एसडीएम रामविलास यादव व सीओ सिद्धार्थ सिंह तहसील परिसर में पहुंच गए थे। एसडीएम ने बताया कि नामांकन के लिए 6 कक्ष बनाए गए हैं। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए एक कक्ष जबकि सभासद पद के लिए पांच कक्ष हैं। चुनाव के लिए एक आरओ व एक एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि शाम तीन बजे तक वार्ड एक से 5 तक 11, वार्ड संख्या 6 से 10 तक 7, वार्ड संख्या 11 से 15 तक 12, वार्ड संख्या 16 से 20 तक 13 और वार्ड संख्या 21 से 25 तक 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदें। जबकि अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, लेकिन पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र भरकर जमा नहीं कराया। एसडीएम ने बताया कि नामांकन के लिए प्रपत्र तैयार हैं। पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था नामांकन स्थल पर की गई है। नामांकन कक्ष में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। चेकिंग के बाद ही आवेदनकर्ता अंदर जा पाएंगे। तलाशी एसएचओ रैंक के अधिकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें