फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने में सहयोग करेंगे, स्वाभिमान से समझौता नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अतिक्रमण हटवाने के नाम पर पुलिस पर उत्पीड़न किए जाने के आरोप को लेकर व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी अतिक्रमण हटवाने में पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन स्वाभिमान से समझौता नहीं होगा। व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। व्यापारियों ने घटनाओं के खुलासे की भी मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और बुधवार की रात व्यापारियों के साथ हुई उत्पीड़न की घटना पर रोष जताया। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी भी नहीं चाहते कि सड़कों पर अतिक्रमण हो, लेकिन कार्रवाई सभी पर समान रूप से की जाए। व्यापारियों का उत्पीड़न करने की बजाय विधिक कानूनी कार्रवाई की जाए। व्यापारी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि जिले में अपराध बढ़ रहे हैं। घटनाओं से लोग दहशत में हैं। लूट की घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं हुआ। जिससे पुलिस से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है। डेयरी व्यवसायी राकेश अरोड़ा हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ। गुटखा व्यापारी नवीन मक्कड़ के कर्मचारियों से हुई 22 लाख की लूट के बारे में भी अभी तक पुलिस संतुष्ट नहीं कर पाई। मुजफ्फरनगर में पुलिस ने खुलासा किया, लेकिन उन्हें आज तक कोई जानकारी नहीं दी गई। क्या बरामदगी हुई, कौन बदमाश थे, क्या कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि घटनाओं का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा। इस संबंध में दोनों व्यापारिक संगठनों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की समस्याओं का समाधान कराए जाने, कुतुबशेर थाना एवं चौकी सराय को शिफ्ट करने, ट्रैफिक लाइट संचालित करने तथा चेकिंग में चालान मौके पर ही जमा कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, नवीन मक्क्ड़, वीरेंद्र कुमार बहल, अशोक कालिया, जोगिंद्र सिंह ठकराल, पंकज कालड़ा, विनीत कर्णवाल, दीपक जैन, बलवीर सिंह छाबड़ा, रम्मी धवन, राजकुमार नरूला, विक्की दुआ, अनिल अरोड़ा, शिव कुमार गौड़, अनिल बजाज तथा अखिल भारतीय व्यापार मंडल के विमल विरमानी, प्रेम सागर, अश्वनी अरोड़ा, अनित गर्ग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें