फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गृहकर के विरोध में नगर पंचायत में आईं 200 आपत्तियां

Fri, 18 Jul 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। जीआईएस सर्वे के बाद नगर पंचायत द्वारा कस्बे के वार्डों में मकान स्वामी व दुकानदारों पर लगाए गए गृहकर के विरोध में करीब 200 आपत्ति नगर पंचायत में दर्ज कराई गई हैं। इसके अलावा नगर पंचायत के सभासद व कस्बेवासी भी एसडीएम को ज्ञापन देकर बढ़ाए गए टैक्स को निरस्त करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान में जीआईएस के बाद नगर पंचायत द्वारा लोगों के मकान, दुकानों पर टैक्स को बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर नागरिकों ने अपनी करीब 200 आपत्ति दर्ज कराई है। नगर पंचायत ईओ सविता वर्मा व नगर पंचायत कर्मचारियों ने आई आपत्तियों को लेकर नगर पंचायत में विचार विमर्श किया। सभासद नदीम अहमद का कहना है कि मकानों पर जो टैक्स बढ़ा है नगर पंचायत के गरीब लोग उसे जमा करने में असमर्थ हैं। ईओ सविता वर्मा का कहना है कि लोगों द्वारा 200 आपत्ति दर्ज कराई गई है जिनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें