फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रामानंदी बाजार में 20 ग्राम सोना हड़पा, सीसीटीवी से ठग की पहचान

Fri, 13 Feb 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के रामानंदी बाजार में नाबालिग की जेब से 20 ग्राम सोना गायब कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार एक ठग की पहचान कर ली है।
विज्ञापन

रामानंदी बाजार निवासी शांति बंगाली, जो सोने की गलाई का कार्य करते हैं। उन्होंने अपने नाबालिग बेटे आकाश को 20 ग्राम सोना देकर एक सर्राफ के पास भेजा था। आरोप है कि रास्ते में एक अन्य गलाई कारीगर ने आकाश को बातचीत में उलझा लिया और उसकी जेब से 20 ग्राम सोना निकाल लिया। आरोपी ने जेब में पत्थर भर दिए, ताकि बच्चे को तुरंत जानकारी न हो सके। जब आकाश सर्राफ की दुकान पर पहुंचा और जेब से सोना निकालने लगा तो पत्थर निकलने पर मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा हुआ है। एक अन्य कारीगर द्वारा बच्चे की जेब से सोना निकालने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें