सहारनपुर। भाजपा की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश राणा और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सक्रिय रहें। कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी गई, उसमें किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।
चकराता मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में चुुनाव को लेकर चर्चा की गई। गन्ना मंत्री सुरेश राणा और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय ने कहा कि 24 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर चुनाव शंखनाद रैली का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि रैली में भारी संख्या में भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, लोकसभा प्रभारी डा. सुभाष शर्मा, संयोजक ठाकुर राजवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक ब्रिजेश सिंह, देवेंद्र निम, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, जिला महामंत्री प्रमोद कौशिक, पवन संवई, किरत चौधरी, अजीत राणा, विपिन चौधरी, मानवीर सिंह पुंडीर, मुनेश त्यागी, संदीप शर्मा, शिवराज रोड, गौरव राणा, ललित कटारिया, मेलाराम पंवार, मेघराज मौजूद रहे।
शाकंभरी देवी मंदिर के पास ही बनेगा हेलीपेड
सहारनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि 24 मार्च (कल) 11:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से मां शाकंभरी देवी मंदिर के पास बने हेलीपेड पर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए जाएंगे। इसके पश्चात पास में गांव नागलमाफी के पास आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। एक बजे वापस हेलीपेड पर पहुंचने के बाद वह मथुरा के लिए रवाना होंगे।