फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियां में डाट मंदिर से पूर्व एक मोड़ पर रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने गाड़ी में सवार सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा रविवार की सुबह 11 बजे हुआ। देहरादून डिपो की बस देहरादून से दिल्ली जा रही थी। इसमें करीब 22 सवारियां थी। जैसे ही रोडवेज बस ने टनल को क्रॉस किया तो चालक आगे मोड़ पर बस से अपना नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने आनन फानन में सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में रोडवेज चालक गौरव कुमार पुत्र नानकचंद निवासी कावली रोड देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों द्वारा देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद बिहारीगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई थी, जिन्हें दूसरी बस से भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें