सहारनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर निगम की ओर से 44 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। इनमें 43 कन्याएं मुस्लिम और एक कन्या हिन्दू रही, जिनका विवाह उनकी रीति रिवाज के साथ कराया गया। आशीर्वाद देने के लिए अनेक लोग समारोह में पहुंचे।
जनमंच परिसर स्थित रोटरी भवन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में काजी अनवर और काजी सईद ने 33 जोड़ों का निकाह पढ़वाया, जबकि हिन्दू जोड़े की शादी उनके रीति रिवाज से हुई। नगरायुक्त की ओर से 35-35 हजार रुपये के चेक, एक-एक पर्स और अन्य उपहार कन्याओं को दिए गए। समारोह में महापौर के प्रतिनिधि सुशील पुंडीर, सुरेंद्र धवन, अनेक पार्षद, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, एमएस आजाद अंसारी, एसएम वासिल, इरशाद खान, साजिद खान, राशिद खान, इकरामुलहक, हीरा ठाकुर, रजनीश, एम आरिफ अंसारी, दीपक जैन, हाफिज वाजिद, शहजाद आलम आदि मौजूद रहे।