विवादित भवनों को सील कराने की मांग
सहारनपुर। ईदगाह रोड स्थित विवादित स्थल पर बने भवनों पर सील लगाने की मांग की गई है। इसे लेकर एक पक्ष शनिवार को विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचा था। मामले में कमिश्नर को भी पत्र लिखा गया है।
शनिवार को विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे अब्दुल कदर निवासी पुरानी मंडी ने बताया कि ईदगाह रोड पर एक स्थल है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। स्थल पर कुछ निर्माण भी हुए हैं। कोर्ट के आदेश पर विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2017 में इन भवनों को सील किया था। मगर कई भवन सील होने से फिर भी रह गए थे। उन्होंने शेष भवनों को भी सील कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कमिश्नर को भी पत्र लिखा गया है। उधर, कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि ईदगाह रोड पर विवादित स्थल का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि उन्हें शिकायत मिलती है तो वह नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।