फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सशक्तिकरण अभियान के लिए समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नारी सशक्तिकरण अभियान के लिए ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी बैठक में नारी सशक्तिकरण अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नारी सशक्तिकरण अभियान को लेकर ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन किया गया। सीडीओ ने अभियान को लेकर समिति के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण अभियान को गंभीरता से लेते हुए कार्य करें। प्रत्येक ब्लाक में नारी सशक्तिकरण दूतों की सूची तैयार करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय में अभियान को पूरा कराएं और प्रत्येक दिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह, सीओ प्रथम इंदु सिद्धार्थ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें