फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान की तैयारी पूरी
विज्ञापन

सहारनपुर। मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान 26 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसके तहत नौ माह से 15 वर्ष की आयु तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। अभियान की सफलता को लेकर चिकित्सा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को मीडिया वर्कशाप की। इसमें अभियान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि नियमित टीकाकरण के दिवसों (बुधवार और शनिवार) और राजकीय अवकाशों को छोड़कर अभियान की समाप्ति तक निरंतर चलाया जाएगा। यह अभियान पांच सप्ताह चलाया जाएगा। पहले दो सप्ताह टीमें सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों में टीकाकरण होगा। इससे आगे के दो सप्ताह समुदाय आधारित क्षेत्रों और अंतिम सप्ताह छूटे हुए क्षेत्रों के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। अभियान की सफलता को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि यह एक बड़ा अभियान है। उन्होंनेे बताया कि टीका आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लगाया जाएगा। डॉ. सोढी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने अन्य विभागों को भी जोड़ा है। इनके अलावा रोटरी, लायंस और अन्य संस्थाएं भी साथ में आई हैं। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यों को अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें