फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। श्री निजानंद आश्रम शेरपुर में गो अष्टमी के मौके पर पर पशुपालन विभाग की तरफ से एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर पशु चिकित्सकों ने पशुओं में फैल रही बीमारियों की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से पशु पालकों को विस्तार से अवगत कराया तथा गोपाष्टमी के दिन आश्रम में मौजूद गोवंश की पुष्प माला पहनाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

इस मौके पर पशुपालक विभाग के एडीडी सहारनपुर यशपाल सिंह नायक ने कहा कि पशुपालन किसान की आय का एक अतिरिक्त साधन है। श्री निजानन्द आश्रम के महंत स्वामी सागर सिंधु राज ने कहा कि आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण ने गो चारण लीला शुरू की थी। मेले में डिप्टी सीवीओ यशवीर सिंह, डा प्रियंका शर्मा, डा सुनील कुमार तोमर ,डा प्रमोद कुमार सैनी, सुशील कुमार शर्मा, प्रदीप चौहान, डा एनडी शर्मा, मनोज कुमार, ब्लाक नानौता पति रिषीपाल राणा सहित समस्त क्षेत्रीय पशुपालन स्टाफ और कई गांव के पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें