फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में शनिवार को पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी का घेराव किया। किसानों ने उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराते हुए समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में भारतीय किसान संगठन द्वारा बैठक का आयोजन किया गया था। इसी दौरान जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहनमणी त्रिपाठी भी किसानों के बीच पहुंचे तो किसानों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें अपने बीच धूप में बैठा लिया। किसानों ने उनके समक्ष गत वर्ष का भुगतान ब्याज सहित देने, गन्ना सप्लाई को गत वर्ष की भांति रखने, पर्चियों के कलेंडर जल्द पहुंचाने, सामान्य प्रजाति के गन्ने के लिए सामान्य पर्ची लगाने, तौल लिपिक के लाटरी सिस्टम ट्रांसफार्मर में दो प्रतिनिधि किसानों के रखे जाने, साफ्टवेयर जल्द ठीक कराने, मिल से निकले वानी मैली को किसानों को 5 रुपये प्रति कुंतल दिए जाने आदि मांग रखी गई। इस दौरान गन्ना अधिकारी ने बैठे हुए ही जवाब देना शुरू किया तो किसान भड़क उठे और उन्होंने खड़े होकर जवाब देने को कहा। इस पर गन्ना अधिकारी ने खडे़ होकर अपनी बात रखी।
किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की उक्त समस्याओं व मांगे के जल्द पूरी नही की गई तो वे उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी चीनी मिल प्रशासन की होगी। इस दौरान जिलाअध्यक्ष अजब सिंह, डा. तौफिक, चन्द्रपाल सिंह, जसबीर सिंह, सतपाल सिंह, ओमप्रकाश, नरेश कुमार, मांगेराम, रामपाल, मैनपाल, राजकुमार, कुलबीर सिंह, सोसिंह, प्रेम सिंह आदि भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें