फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधन पर कार्रवाई से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन पर कार्रवाई से रोष
विज्ञापन

सहारनपुर। छात्राओं के आरोपों के आधार पर दून कॉलेज के प्रबंधन पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से निजी कॉलेज संचालकों में रोष है। उत्तर प्रदेश एजूकेशनल इंस्टीट्यूट फोरम पदाधिकारियों ने शनिवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही डीआईजी से मिलकर प्रबंधन को साजिशन फंसाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

निजी कॉलेजों के संचालक शनिवार को हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर इकट्ठा हुए। यहां नारेबाजी करने के बाद वह डीआईजी शरद सचान के आवास पर पहुंचे। फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणदीप पुंडीर, प्रदेशाध्यक्ष सोनवीर सिंह, मंडलाध्यक्ष संजय गुप्ता और डॉ. अशोक मलिक ने दून कॉलेज के प्रबंधन के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्राओं द्वारा अनुशासनहीनता का मामला था, जिसे छात्राओं ने दूसरा रूप दे दिया। आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण में पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा है। कॉलेज के चेयरमैन सेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं। जिनके साथ भी पुलिस द्वारा बदसलूकी की गई है। फोरम सदस्यों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें