सीएचसी पर किया स्वास्थ्य मेले का आयोजन
चिलकाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर में एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में सरकार द्वारा चलाई गई आयुष्मान योजना की जानकारी दी गई। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, आयुष्मान योजना तथा शिशु सुरक्षा योजना के बारे में बताया गया। मेले में लोगों को बीमारी से बचाव के लिए अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने का आह्वान किया गया। इस दौरान डा. हुकुम सिंह, डा. कमलेश सैनी, निशांक जैन, आशु सैनी, शशी त्यागी, सतपाल रमोला, डा. सुखपाल आदि थे। ब्यूरो