धूमधाम से निकाली भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा
नानौता (सहारनपुर)। श्री कृष्णलीला कमेटी के सदस्यों के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति श्री कृष्ण लीला शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्रीकृष्णलीला चौंक पर पहुंचकर पूर्ण हुई। नगरवासियों के द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार की दोपहर नगर के श्री कृष्णलीला चौंक से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन नगर के वरिष्ठ समाजसेवी विवेक नामदेव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें सभी त्यौहार भाईचारे के साथ आपस में मिल-जुलकर मनाने चाहिए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों मोहल्ला अफगानान, शेखजादगान, दिल्ली रोड, संजय चौंक, गंगोह रोड व रामलीला चौंक, थाना रोड, भारी अड्डा होते हुए श्री कृष्णलीला चौंक पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्य आकर्षण अलग-अलग जगहों से आए पांच बैंड के बीच प्रतिस्पर्धा रही। इस दौरान कमेटी संरक्षक पूर्व चेयरमैन रमेशचंद नामदेव, गौरव कुमार, विवेक नामदेव, अंकित नामदेव, विकास गर्ग, मयंक मित्तल, ध्रुव प्रकाश मित्तल, प्रदीप सैनी, कुलदीप नामदेव, सुबोध चौहान, गौरव मित्तल, रमेश चंद सैनी, गुलशन गर्ग, अनुज शर्मा, विनीत शर्मा, विकास कश्यप, अमित कश्यप, महावीर सैनी, संजीव प्रजापति आदि सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।