फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सोमवार को नगर एवं देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों में दिनभर झांकियों की सजावट का कार्य चलता रहा। रात्रि में झांकियां देखने के लिए लोगों का तांता उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश के बीच सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में अधिकांश लोगों ने व्रत रखा और शाम को मंदिरों में सजी झांकियों का आनंद उठाया। श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर, श्री बालाजी धाम मंदिर, श्री राधा वल्लभ मंदिर, दुर्गा कालोनी समेत अन्य मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियां सजाई गई। कीर्तन मंडली ने ठाकुरजी के भजनों का गुणगान किया। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान करने से चित्त (मन) को शांति मिलती है। आत्मसुख में बढ़ोतरी होती है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को हजारों वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक उसी उल्लास के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व आज भी वही उल्लास, आनंद, माधुर्य और रसमय जीवन देने का सामर्थ्य रखता है। भक्तों को इस दिन उपवास रखकर आत्मिक अमृत पान करना चाहिए। विवेक विहार स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का झूला फूलों द्वारा बनाया गया। श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता व अशोक गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में भव्य झांकियां सजाई गई हैं। कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 5 सितंबर को नगर में पारंपरिक भव्य रथयात्रा बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों के साथ निकाली जाएगी। उधर, देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर आकर्षक झांकियां निकाली गई। कई गांवों में भी ठाकुरजी के चंडोल सजाए गए। लोगों का कहना था कि पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से त्योहार की रौनक का फीका कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें