फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 गांवों का सत्यापन कर लौटी केंद्र की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
16 गांवों का सत्यापन कर लौटी केंद्र की टीम
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार की टीम जनपद के 16 गांवों का गोपनीय रूप से भौतिक सत्यापन कर वापस लौट गई। टीम ने स्थानीय अधिकारियों से किनारा किए रखा। स्वच्छता सर्वेक्षण में सहारनपुर देश और प्रदेश में कौन से नंबर पर रहा है। इसकी घोषणा दो अक्तूबर को होगी। अब अधिकारियों ने आनलाइन फीडबैक में एडी चोटी जोर लगा दिया है।
एक अगस्त को कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से जनपद को देश और प्रदेश में नंबर एक पर लाने के लिए ग्राम प्रधानों और नागरिकों को जागरूक कर स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरूआत की थी। 11 अगस्त को केंद्र सरकार की टीम ने बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव माली से सर्वेक्षण शुरू किया। इसके बाद टीम ने पुवांरका ब्लॉक के गांव महेश्वरीखुर्द, कलालहट्टी, नवादा, लुंढाली, सढ़ौली कदीम ब्लॉक गांव कस्बागढ़, नागल ब्लॉक के गांव सोहनचिड़ा, सरसावा ब्लॉक के गांव सलेमपुर, नारायणपुर गुर्जर, नकुड़ ब्लॉक के गांव कांजीबांस कपूरी, गंगोह ब्लॉक के गांव कुंडाखुर्द, मछरौली, कुतुबखेड़ी, बरकतपुर और जुखेड़ी का दौरा कर गोपनीय रूप से सर्वेक्षण किया। टीम ने इन सभी गांवों का चयन खुद किया था। सर्वेक्षण के दौरान टीम ने स्थानीय अधिकारियों से किनारा किए रखा। ग्रामों, धार्मिक स्थलों, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों और शौचालयों की उपयोगिता के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली और मौके पर ही ऑनलाइन रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी। 17 अगस्त को टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

सर्वेक्षण पूरा होने के बाद प्रशासन ने अब ग्रामीणों से द्वारा एप के माध्यम से दिए जा रहे ऑनलाइन फीडबैक में पूरा जोर लगा दिया है। ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक दिलवाया जा रहा है ताकि सहारनपुर देश और प्रदेश में नंबर एक पर आ सके। इसके लिए जिला पंचायज राज विभाग ने टीमें लगा रखी है, जो जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को एप के जरिए ऑनलाइन फीडबैक देने के लिए जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

इस बारे में जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि केंद्र सरकार की टीम जनपद के 16 गांवों का सर्वेक्षण कर लौट गई है। स्वच्छता में सहारनपुर देश और प्रदेश में कौन से नंबर पर रहा है। इसकी घोषणा दो अक्टूबर पर होगी। अभी ग्रामीणों द्वारा एप के माध्यम से सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक दिया जा रहा है। उनका प्रयास है कि सहारनपुर नंबर वन पर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें