फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों से कहासुनी होने से नाराज महिला नहर में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार से कहासुनी होने से नाराज महिला नहर में कूदी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। घर में परिजनों से कहासुनी होने पर नाराज एक महिला ने बुधवार को आत्महत्या करने के लिए नहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि होमगार्ड के जवानों के शोर मचाने पर नहर में नहा रहे युवकों ने महिला को बचा लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नागल के गांव लाखनौर निवासी महिला की बुधवार को अपने बेटे व बहू से कुछ कहासुनी हो गई। महिला को कोई बात ऐसी अखर गई कि वह नाराज होकर घर से निकल पड़ी। दोपहर करीब 2 बजे महिला ने साखन नहर में छलांग लगा दी। लेकिन कांवड़ यात्रा के चलते साखन नहर पर ड्यूटी पर तैनात कुछ होमगार्ड जवानों ने महिला को कूदते हुए देख लिया। उन्होंने तुरंत शोर मचा दिया। जिस पर नहर में नहा रहे युवकों ने महिला को डूबने से बचा लिया। इसी दौरान जानकारी मिलते ही तलहेड़ी पुलिस चौकी के एसआई अरविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के परिजनों को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के बेटे व बहू ने मौके पर पहुंचकर अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें