फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और नगरायुक्त ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम और नगरायुक्त ने मंगलवार को सर्किट हाउस रोड पर पौधा रोपण किया।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार पांडेय ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर शहर और जनपद को हरा भरा बनाने की अपील की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सर्किट हाउस रोड पर एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरूआत मंगलवार से कर दी गई है। उन्होंने भी नगरवासियों से शहर को हरा भरा और साफ सुथरा बनाने की अपील की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने भी अपने स्टाफ के साथ मिलकर पौधरोपण किया। पर्यावरणविद डॉ. एसके उपाध्याय ने लोगों को पेड़ और पौधों के महत्व की जानकारी दी और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा वनों को बचाने की सीख दी।
विज्ञापन


92 वर्ष की महिला ने किया पौधरोपण
एसबीडी जिला अस्पताल में भी मंगलवार को पौधरोपण किया गया। प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा डॉ. एसके वार्ष्णेय ने अपनी 92 वर्षीय माता और स्टाफ के साथ मिलकर अलग-अलग प्रजाति के सौ से अधिक पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से ही जीवन है। जिस प्रकार से वनों और जंगलों को खत्म किया जा रहा है वह भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। यदि हमें अपने बच्चों को अच्छा भविष्य देना है तो अधिक से अधिक पेड़ और पौधे लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें