फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में मृत मिला व्यक्ति, शनाख्त नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नगर के मोहल्ला किला पर स्थित मस्जिद में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। वह कौन है उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला किला वाली मस्जिद में दोपहर के समय उस समय भारी भीड़ जमा हो गई जब एक व्यक्ति वहां मृत अवस्था में पड़ा मिला। उक्त व्यक्ति मस्जिद की सफ पर लेटा हुआ था। वहां मौजूद लोगों से उसके बारे में पता किया लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली। लेकिन उसकी जेब से ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। देर शाम तक मृतक का शव मस्जिद में ही रखा हुआ था।
सैनी कल्याण समिति ने किया भंडारे का आयोजन
देवबंद। सैनी कल्याण समिति की ओर से देवबंद नानौता मार्ग पर कांवड शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया गया। उद्घाटन समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन सैनी व महिला जिलाध्यक्ष अंजना सैनी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामकिशन सैनी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष समिति भंडारे का आयोजन करती है। कांवडिय़ों की सेवा करना हम सबका कर्तव्य भी बनता है। इस मौके पर मांगेराम सैनी, रामपाल त्यागी, संदीप सैनी, मोनू कुमार, श्याम सिंह, पीयूष शर्मा, आदेश सैनी, नितिन, रुद्रवीर सिंह पुंडीर, आयुषी सैनी, विकास सैनी वैष्णवी सैनी, कमला सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा
देवबंद। क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने भाजपाइयों के साथ मंगलौर रोड पर शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की।
शिव के जयकारों के साथ विधायक कुंवर ब्रिजेश ने कांवड़ियों की सेवा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पंकज त्यागी, विकास त्यागी, विपिन गर्ग, डा. उपेंद्र, अमित त्यागी, विक्की त्यागी, जितेंद्र राणा, बिजेंद्र सैनी, जयप्रकाश पाल, वैभव अग्रवाल, राम प्रधान, विपिन भारतीय, नितिन गुप्ता, नवीन चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें