सहारनपुर। बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी लखनऊ में आयोजित हुई 36वीं योगासन प्रतियोगिता में सहारनपुर को द्वितीय स्थान मिला है। सहारनपुर पहुंचने पर विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।
हकीकत नगर स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला योग एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. महेश चंद्रा ने बताया कि 27 से 29 जून तक बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन राज्यपाल राम नाईक ने किया। मोक्षायतन अंतरराष्ट्रीय योग आश्रम बेरीबाग के साधक आचार्य सुनील भीम को उत्तर प्रदेश योग रत्न की उपाधि से नवाजा गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने सहारनपुर के विजेता छात्रों को सम्मानित किया। सरस्वती विहार स्कूल के आदित्य लांबा ने तीन स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य, सिद्धांत पंवार ने दो स्वर्ण, एक कांस्य, निशांत पंवार ने एक रजत, एक कांस्य, ऋषभ ने एक रजत, एक कांस्य, ऋधम बड़ोला ने एक कांस्य, गुरुकुल झरौली से अनुज और दीप ने एक कांस्य, एक स्वर्ण, सोनू आर्य ने एक स्वर्ण, एक कांस्य, हुमा नाज, अमित शास्त्री ने एक स्वर्ण पदक जीता है। प्रवीन प्रधान, अंकित भूटानी, समीर सोनकर, अक्षत जैन, प्रमोद कुमार, रोहित बालियान, संचित भूटानी, हरीश शर्मा मौजूद रहे।