फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने आजाद गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष और अनुज प्रधान को प्रदेश महासचिव बनाया है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

सोमवार को जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने ओम सिंह प्रधान और कोमल गुर्जर को प्रदेश सचिव नामित किया। इसके अलावा नीटू गुर्जर, अंकुश गुर्जर एवं पंकज गुर्जर को जिला सचिव और रोबिन गुर्जर को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। जबकि मनजीत गुर्जर को जिलाध्यक्ष पद पर नामित किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज हित के लिए एकजुट होकर कार्य करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। इस दौरान सोनू घसौती, सहदेव जंधेडा, विशाल गुर्जर, अश्वनी, वरुण गुर्जर, पालाराम गुर्जर, पवन सिंह, डॉ. ब्रिजेश, धनंजय गुर्जर, विनीत गुर्जर, सागर, मोंटी गुर्जर, आशु, अंकुश, सागरी, विक्की, दीपक गुर्जर, अमित धीमान, ऋषभ, राहुल त्यागी, आकाश गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें